
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से तैनात स्वास्थ्य विभाग के कई डॉक्टर इधर से उधर हुए हैं। जिले के छह डॉक्टरों का यहां से तबादला हा गया है, जबकि जिले को मात्र एक ही डॉक्टर मिला है। एक साथ इतने चिकित्सकों के तबादले से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एलएस बृजवाल का सितारगंज तबदला हुआ है। डॉ. विकास वर्मा निस्चेतक का देहरादून, डॉ. गायत्री पांगती महिला चिकित्सक का नैनीताल, डॉ. एनएस टोलिया डीटीओ का हलद्वानी, डॉ. राजेश गुंज्याल एमओआईसी बैजनाथ का धारचूला, डॉ. नरेंद्र कीर्ति एमओआईसी कंधार का उधमसिंहनगर हुआ है। जिले को सिर्फ एक एसीएमओ मिला है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद




