
देहरादून।आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य सतर्कता निदेशक अमित सिन्हा की तरफ से जारी बयान के अनुसार आइएएस यादव से दिनभर पूछताछ ई गई और देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आइएएस राम विलास यादव कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा था। इस मामले की अगली सुनवाई आज लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद




