व्यापार मंडल चुनाव की बिछी बिसात, अध्यक्ष पद के लिए छह सचिव के लिए चार व्यापारियों ने खरीदे नामांकन पत्र

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। 14 सितंबर को होने वाले नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के सबसे अधिक छह व्यापारियों ने नामांकन पत्र खरीद। उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए चार, सह सचिव पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। देखिए मत पत्र खरीदने वालों की सूची:-

अध्यक्ष पद हेतु : कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, पंकज नंदराजोग, देवेंद्र अधिकारी।
उपाध्यक्ष पद हेतु: राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट।
महिला उपाध्यक्ष पद हेतु: हंसी चौबे, इन्दु चौधरी।
सचिव पद हेतु: राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया।
सह सचिव पद हेतु: मंटू भरड़ा, राहुल साह।
कोषाध्यक्ष पद हेतु: जगदीश सिंह कार्की, नवीन चंद्र आर्य।