कपकोट में होगा चेली ब्वारी कौतिक, डीएम ने किया पोस्टर का विमोचन

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट में दो जनवरी को चेली ब्वारी सम्मेलन होगा। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने चेली ब्वारी कौतिक पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि चेली ब्वारी कौतिक महिला सशकितकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन में जिले के अलग अलग स्थानों की झलक भी देखने को मिलेगी।
      जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि चेली ब्वारी सम्मेलन में जनपद के विभिन्न गांवों की 15 से 20 हजार महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जिसमें अलग अलग  क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को समान्नित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चिपको आंदोलन, शराब बंदी, राज्य निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान अग्रणी रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जहां स्वरोजगार अपनाने की दिशा में  मदद मिलेगी। उनके बनाये गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। महिलाओ द्वारा छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होगी। आत्मरक्षा के गुर सीख रहे महिलाओं द्वारा ताईकवांडो का लाइव प्रदर्शन भी कौतिक में देखने को मिलेगा। कपकोट से लेकर बागेश्वर तक महिला सशकितकरण को लेकर साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, एसडीएम मोनिका आदि मौजूद थे।