दीवार गिरने से चार की मौत, मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल

ख़बर शेयर करें -

शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी रेलवे स्टेशन के पास ईदगाह की दीवार गिरने से करीब 21 महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई है।
21 लोगों मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घोसी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक परिवार के यहां शादी थी। शुक्रवार शाम के समय परिवार की महिलाएं, रिश्तेदार और बच्चे हल्दी की रस्म निभाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ईदगाह की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और महिलाएं व बच्चे में दब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस-प्रशासन  मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।घटनास्थल पहुंचे डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया है कि अभी तक 21 को मलबे से निकाला गया है। जिनमें चार की मौत हुई है। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं।