जनगणना का शंखनाद, अब घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे अपना विवरण

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में बहुप्रतीक्षित ‘जनगणना 2026’ की कवायद शुक्रवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस बार की जनगणना में खास बात यह है कि नागरिक अब घर बैठे ‘स्वयं गणना’ (Self Enumeration) के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

25 अप्रैल से घर-घर दस्तक देंगे प्रगणक जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य किया जाएगा। यह अभियान 25 अप्रैल से 25 मई तक पूरे जनपद में संचालित होगा। इस दौरान जिले के प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण जुटाया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं दे पाएंगे, उनके घर सरकारी प्रगणक खुद जाकर विवरण संकलित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

24 अप्रैल तक ‘स्वयं गणना’ का सुनहरा मौका प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सरकार ने तकनीक का सहारा लिया है। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः वैकल्पिक है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सटीक जानकारी प्रदान कर अपना सहयोग दें।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट में मां भगवती के ऐतिहासिक मंदिर में लगी भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

भविष्य की योजनाओं की बनेगी आधारशिला शुभारंभ के अवसर पर डीएम ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही सामाजिक और आर्थिक योजनाओं की आधारशिला होते हैं। आंकड़ों में जितनी सटीकता होगी, विकास योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक उतना ही बेहतर तरीके से पहुंच पाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad