डॉ. प्रतिभा जोशी ने जीती ऐपण प्रतियोगिता, पूर्णिमा जूनियर वर्ग में रही अव्वल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के अवसर पर नगर पालिका की ओर से ऐपण   प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डॉ प्रतिभा जोशी और जूनियर वर्ग में पूर्णिमा दानू ने पहला स्थान हासिल किया।
ऐपण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 12 जबकि जूनियर वर्ग में 7 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से चावल के आटे से बने पेंट से ऐपण बनाए गए। दोनों ही वर्गों में 90-90 अंक निर्धारित किए गए थे। डॉ प्रतिभा जोशी ने 70 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में पूर्णिमा दानू ने 63 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रविंद्र पंत, निर्मला उपाध्याय और अनुलेखा बिष्ट रहे। प्रतियोगिता का संचालन उमेश साह ने किया।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.