उत्तरायणी मेले का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री ने बागेश्वर को दी विकास योजनाओं की सौगात, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर सरयू और गोमती के पावन संगम पर स्थित बाबा बागनाथ की भूमि मंगलवार को जयकारों और लोक-संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी। ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के पशुपालन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जनपदवासियों को बड़ी सौगातें दीं।

सूरजकुंड-मंडलसेरा बाईपास पुल समेत कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्चुअल संबोधन में उत्तरायणी को सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने मेले की गरिमा को बढ़ाते हुए बागेश्वर के लिए तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड से मंडलसेरा बाईपास पुल के निर्माण, मंडलसेरा कुंती नाले के निर्माण और सूरजकुंड क्षेत्र में नए घाटों के निर्माण को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बागेश्वर के बुनियादी ढांचे और पर्यटन को नई मजबूती प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

लक्ष्य पूरा होते ही बनेगा अलग दुग्ध संघ: सौरभ बहुगुणा

मेले के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तरायणी मेला स्थानीय आर्थिकी की रीढ़ है। उन्होंने जनपद में कीवी उत्पादन को क्लस्टर के माध्यम से बढ़ावा देने की बात कही। पशुपालन मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिस दिन बागेश्वर जनपद दुग्ध उत्पादन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा, उस दिन जिले के लिए पृथक दुग्ध संघ की स्थापना कर दी जाएगी। उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

लोक संस्कृति की छटा और जनआस्था का संगम

उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मेलार्थियों से शांतिपूर्ण ढंग से लोक उत्सव का आनंद लेने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या समेत कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad