जनता दरबार में 27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

ख़बर शेयर करें -

जनता दरबार में 27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

बागेश्वर। विधायक सुरेश गढ़िया की मौजूदगी में सोमवार को तहसील सभागार, कपकोट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में हुआ, जबकि अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और विद्युत से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता न रहे। सभी विभाग नियमित समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने विशेष रूप से सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, वन विभाग ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad