भाजपा नेता की पुत्री ने हासिल की 19वीं रैंक

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी डॉ. दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में पूरे देश में 19वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला आईएएस है जिसने पूरे देश में 19 वी रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी ने तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा इससे पूर्व एमबीबीएस की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad