कांग्रेस पार्टी ने नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी और सह प्रभारी, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला कांग्रेस ने ब्लॉक प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष भवगत डसीला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन महरा की  संस्तुति के बाद जिले में ब्लॉक प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इससे पूर्व विगत सात जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर हुई बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी की मौजूदगी में जिला प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति पर मंथन किया गया था। 
जिलाध्यक्ष डसीला ने बताया कि  कांडा के लिए हरीश ऐठानी प्रभारी, गोविंद सिंह बिष्ट, चामू सिंह देवली सह प्रभारी। कपकोट सुनील भंडारी प्रभारी,किशन कठायत, कैलाश मोहन सह प्रभारी। बागेश्वर अर्जुन भट्ट प्रभारी, दीपक कांडपाल राजेंद्र राठौर सह प्रभारी। कठपुड़िया के लिए राजेंद्र सिंह टंगड़िया प्रभारी, नवल टम्टा, नवीन टम्टा सह प्रभारी। गरुड़ के लिए नरेंद्र सिंह राठौर प्रभारी, ईश्वर पांडे, बलवंत सिंह नेगी सह प्रभारी। चौंरा ब्लॉक के लिए गीता रावल प्रभारी, सुनीता टम्टा कमला जोशी सह प्रभारी। नगर बागेश्वर ललित सिंह बिष्ट प्रभारी, किशन गिरी गोस्वामी, दरबान राम सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।