ब्रेकिंग: मशहूर लोकगायक प्रह्लाद मेहरा का निधन, लोक संगीत जगत में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन हो गया है। महज 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत होने से संगीत जगत में शोक की लहर है।
  प्रह्लाद मेहरा ने कुमाऊनी संगीत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक मेहरा के निधन पर दुख जताते हुए इसे लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मेहरा ने ऐजा म्यारा दानपुरा, जलेबी को डाब समेत कई गीत गाए हैं। उनका हालिया हिट गीत रंगभंग था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad