
- कांडा के भतौड़ा निवासी अशोक कुमार पर दर्ज है बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार जिले भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली बागेश्वर में दर्ज एफआईआर संख्या 24/2026 की धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस (BNS) के तहत आरोपी अशोक कुमार पुत्र हयात राम, निवासी भतौड़ा (थाना कांडा) लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
एसपी के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी कर बुधवार, 02 सितंबर को अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। एसपी जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि जिले में वांछितों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




