ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -
  • पालीडुंगरा के पास पुलिस को देख वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • तस्करी में प्रयुक्त कार सीज, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

बागेश्वर। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कपकोट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पालीडुंगरा के पास एक लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी जितेन्द्र मेहरा के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात कपकोट पुलिस टीम थाना क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर पालीडुंगरा के पास शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को बंद रहेंगे 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद डीएम ने दिए आदेश

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार (संख्या UK06AU8327) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही अज्ञात चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने जब लावारिस वाहन की तलाशी ली तो उसमें 3 गत्ते की पेटियों में छिपाकर रखे गए 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत झिरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज कर दिया है। मामले में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कपकोट पुलिस की टीम फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad