भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें -
  • मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम अपूर्वा पांडे ने जारी किए आदेश; उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
  • जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों में लागू रहेगा अवकाश

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार (02 सितंबर 2026) को बागेश्वर जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर, ट्रैकिंग पर रोक

जिला मजिस्ट्रेट व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अवकाश का आदेश जारी किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी