चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

ख़बर शेयर करें -
  • साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट पर एक्शन, गरुड़ के युवक के नाम लिंक मिला मोबाइल नंबर

गरुड़ (बागेश्वर)। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बाल अश्लीलता) से संबंधित सामग्री अपलोड और शेयर करने के मामले में बैजनाथ पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट के आधार पर एसपी कार्यालय से बैजनाथ थाने को आवश्यक कार्रवाई के आदेश प्राप्त हुए थे। तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से पता चला कि ‘अंकित कुमार’ नाम से संचालित फेसबुक प्रोफाइल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े तीन आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत झिरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

फेसबुक प्रोफाइल से जुड़े मोबाइल नंबर की जांच करने पर यह नंबर वीरेंद्र सिंह किरमोलिया (निवासी ग्राम मगल्टा कंधार, गरुड़) के नाम पर पंजीकृत पाया गया। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के अनुसार, डीवीडी और उपलब्ध दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद आरोपी वीरेंद्र सिंह किरमोलिया के खिलाफ आईटी एक्ट की चाइल्ड पोर्नोग्राफी का प्रकाशन/प्रसारण करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद

सीओ का कथन:

“सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री अपलोड, लाइक और शेयर करना एक गंभीर अपराध है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और हमारी साइबर सेल की टीम लगातार ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। बैजनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।” — अजय साह, सीओ, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS Ad