कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर गुस्सा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेसियों में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है। अक्रोशित क्रायकर्ताओं ने बागेश्वर और कपकोट में पुतला दहन किया।


कांग्रेसियों ने राहुल गांध की सदस्यता समाप्त किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि आज केंद्र की सरकार लोकतंत्र को समाप्त कर रही है। अभिव्यक्ति की आजादी को छीना जा रहा है। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और सत्य की आवाज को दबा रही है। आज राहुल गांधी जिस प्रकार से देश के जनता की आवाज को संसद व सड़कों में उठा रहे हैं, उससे भाजपा तिलमिला उठी है और कानून की आड़ लेकर उनकी  संसद सदस्यता को समाप्त किया गया। कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस पार्टी गांव से लेकर देशभर में अभियान चलाएगी।
बागेश्वर में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला और कपकोट में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया के नेतृत्व में पुतला दहन हुआ। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्श्वान, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, गीता रावल, कवि जोशी, भीम कुमार समेत सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad