पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट पिंडारी ग्लेशियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रैकिंग से लौटते समय एक गुजराती पर्यटक रास्ते से अचानक लापता हो गया है। पर्यटक के लापता होने की सूचना के बाद से वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर और हाल निवासी गुजरात, अभिषेक चौहान (35 वर्ष) पुत्र रघुनाथ चौहान बीते दिनों ट्रैकिंग के लिए बागेश्वर पहुंचे थे। वह 28 मई को स्थानीय गाइड आनंद राम के साथ खाती गांव से द्वाली की तरफ निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

मलियाधार में रुकने के बाद से लापता बताया जा रहा है कि 29 मई को जब वे द्वाली से वापस लौट रहे थे, तो मलियाधार के पास पर्यटक अभिषेक चौहान ने थकान या किसी अन्य वजह से वहीं रुकने की बात कही और गाइड आनंद राम को आगे भेज दिया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब अभिषेक वापस नहीं पहुंचे, तो गाइड को चिंता हुई और उसने मलियाधार की तरफ लौटकर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अभिषेक का कुछ पता नहीं चला।

संचार सुविधा न होने से आ रही दिक्कत रात के समय जैसे-जैसे गाइड खाती गांव पहुंचा, उसने तुरंत मामले की जानकारी रेंजर डौली डोभाल को दी। वन विभाग के स्तर से सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं और लापता पर्यटक की तलाश शुरू कर दी। मामले को लेकर रेंजर डोभाल ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र होने और वहां किसी भी प्रकार की संचार (नेटवर्क) सुविधा उपलब्ध न होने के कारण रेस्क्यू टीम से तुरंत संपर्क करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, रेस्क्यू टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मलियाधार और आस-पास के जंगलों व रास्तों में खोजबीन के कार्य में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad