कैबिनेट मंत्री को भायी बागेश्वर की जलेबी, शिव पूजा के बाद लिया जलेबी का स्वाद

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। जिला भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार की सुबह नगर की सैर की। उन्होंने बाबा बागनाथ के दर पर शीश नवाया। चौक बाजार में की दुकानों में बनने वाली जिले की मशहूर जलेबी का स्वाद भी लिया।
 दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री बहुगुणा कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया के साथ बागनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। मंदिर से लोटते हुए विधायक गढ़िया ने उन्हें बागेश्वर की‌ जलेबी के बारे में बताया और मंत्री बहुगुणा को लेकर जलेबी की दुकान पर गए। जहां मंत्री, विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जलेबी का स्वाद लिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद दानू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, आदर्श कठायत, मनोज बचखेती आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।