![](https://darpantodaylive.com/wp-content/uploads/2023/03/FB_IMG_1677680939442.jpg)
बागेश्वर। युवा भाजपा नेता मनोज ओली विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन राम दास की ओर से जिलाधिकारी के नाम जारी पत्र में ओली को विधायक प्रतिनिधि बनाने की जानकारी दी है। ओली विधायक दास की गैर मौजूदगी में जिला स्तरीय शासकीय बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।
![](https://darpantodaylive.com/wp-content/uploads/2023/03/FB_IMG_1677681136206-694x1024.jpg)