भाजपा के मंडल पार्टी कार्यालय दुग नाकुरी में संपन्न हुई मंडल कार्यसमिति की बैठक, पार्टी की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

ख़बर शेयर करें -


भाजपा के मंडल कार्यालय दुग नाकुरी के दुगड़ी में मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बहादुर खाती ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।बैठक में मंडल अध्यक्ष बहादुर खाती ने प्रस्तावना और स्वागत भाषण दिया। केदार महर ने मन की बात कार्यक्रम, राजेन्द्र राठौर ने जी 20 कार्यक्रम,खड़क सिंह चौहान ने जोशीमठ आपदा,कमल भौर्याल ने सरल एप और डाटा प्रबंधन, योगेश हरड़िया ने राजनैतिक प्रस्ताव विषय पर विस्तार से चर्चा की। पूरन गढ़िया , राजेन्द्र महर, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह धपोला ने कार्यक्रम के प्रस्तावों का अनुमोदन किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बलवंत सिंह भौर्याल ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।