ब्रेकिंग: द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुकाबला तय हो गया है। विपक्ष की ओर से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब एनडीए ने भी राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। एनडीए की ओर से आदिवासी महिला के रूप में पूर्व विधायक, उड़ीसा सरकार में मंत्री रहीं और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता करते हुए मुर्मू के नाम का एलान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस बार पूर्वोत्तर से किसी आदिवासी को और खासतौर से महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाए। सभी घटक दलों की सहमति के बाद द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है।

ADVERTISEMENTS Ad