दीयों की रोशनी में जगमगाई कुमाऊं की काशी, सरयू तट पर मनोहारी दृश्य देखने उमड़े नगरवासी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर्व पर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सरयू तट पर दीपदान और सरयू आरती का भव्य आयोजन किया गया।

रविवार की शाम दीयों की रोशनी में जगमग हुई कुमाऊं की काशी के मनोहारी दृश्य को देखने सैकड़ों लोग उमड़े। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। आकर्षक नजारे का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दीपदान के बाद लोगों ने दुर्गा पूजा महोत्सव की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण
Ad