चौकी प्रभारी का आकस्मिक निधन, बागेश्वर पुलिस विभाग में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद के कमेड़ी देवी चौकी में तैनात उप निरीक्षक पान सिंह का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ष 2009 बैच के उप निरीक्षक पान सिंह वर्तमान में बागेश्वर पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सेना से पुलिस तक दी देश को सेवाएं

पान सिंह मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के ग्राम बरसीमी के निवासी थे। पुलिस विभाग में आने से पूर्व उन्होंने भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनके आकस्मिक निधन को पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बरसीमी (अल्मोड़ा) ले जाया गया है। शुक्रवार, 26 दिसंबर को उनके पैतृक घाट पर पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट के चलते बागेश्वर में स्कूलों में रहेगा अवकाश

पुलिस परिवार ने व्यक्त किया दुख

एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके सहित समस्त पुलिस परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एसपी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में बागेश्वर पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad