ब्रेकिंग: फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, दिग्गज अभिनेता और निर्देशक का निधन

ख़बर शेयर करें -



बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ कौशिक ने 66 साल की उम्र में गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। उन्होंने अब तक करीब 100 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1990 में ‘राम लखन’ के लिए और 1997 में ‘साजन चले ससुराल’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता) जीता था।
मिस्टर इंडिया का कलेंडर हो या साजन चले ससुराल का मुत्थू उन्होंने अपनी हास्य से दर्शकों को जमकर हंसाया। तेरे नाम समेत कई हिट फिल्में भी उन्होंने निर्देशित की हैं।