ब्रेकिंग: केनरा बैंक की शाखा में लगी आग, कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

केनरा बैंक की एक शाखा में सोमवार शाम आग लग गई। भीषण आग से बैंक में कोहराम मच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग को काबू किया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के हजरतगंज स्थित केनरा बैंक के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक आग लगी। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बैंक हजरतगंज थाना क्षेत्र के नोवल्टी सिनेमा के पीछे स्थित है। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, आग बुझा दी गई है और सभी को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad