ब्रेकिंग: पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, एक कि मौत (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -


पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से सड़कों पर सफर करना भी जोखिम भरा होने लगा है। कैंची धाम के समीप पाडली की पहाड़ी से कार में भारी बोल्डर गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग मुरादाबाद से आए थे। पाडली के समीप पहुंचते ही पहाड़ी से एक बोल्डर आकर कार पर गिर गया। जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही खैरना के चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर पहुंचे। कार में सवार लोगों को पेट्रोलिंग वाहन से सीएससी गरमपानी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। अन्य का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad