ब्रेकिंग: अजय टम्टा को मिली सड़क परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। उत्तराखंड से सरकार में शामिल एकमात्र मंत्री अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बनाया गया है, जबकि दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अजय टम्टा ने दिल्ली में अजय टम्टा से मिलकर उन्हें मंत्री पद मिलने की शुभकामनाएं दी हैं। अब देखना होगा टम्टा के सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनने का प्रदेश को कितना लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad