ब्रेकिंग: 16 को बंद रहेंगे विद्यालय

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विभाग की चेेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने 16 सितंबर शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देेश ‌दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। वहीं 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस पर विद्यालयों में पूर्व से ही अवकाश घोषित किया गया है। विदित हो कि मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा। उन्हें 16 को विद्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad