
पिछले कुछ महीनों से विश्व के कई देशों में समय समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कई देश भूकंप के कारण भारी जानमाल का नुकसान भी उठा चुके हैं। अफगानिस्तान भी इन्हीं देशों में शामिल है। पिछले हफ्ते भूकंप में कई लोगों को खोने वाले अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। भूकंप का केंद्र काबुल से 85 किमी पूर्व दिशा की ओर था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 5.49 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले 21-22 मार्च की रात को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। जिसमें इन दोनों देशों में कई लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
