
जिला बागेश्वर तहसील कपकोट गुलेर गाँव के रहने वाले पूर्व आई जी बने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन।

विवादित अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) को भर्ती विवाद के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। सरकार ने बागेश्वर कपकोट निवासी रिटायर्ड IPS ऑफिसर गणेश मर्तोलिया को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
UKSSSC में भर्ती घोटाला होने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।
इस पद को भरने के लिए सरकार लंबे वक्त से प्रयास कर रही थी। अब जाकर रिटायर्ड IPS अफसर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके सामने विवादों से घिरे UKSSSC को सुधारने की बड़ी चुनौती है।





लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें