कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, बीमार उदय ने तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में विदेश से लाए गए एक और चीते की मौत हो गई है। जिस चीते की मौत हुई है, उसका नाम ‘उदय’ है। उदय बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। चीते को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था। कूनो में विदेश से आए चीतों में यह दूसरी मौत है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते लाए गए थे जिसमें अब 18 बचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad