बागेश्वर जिले में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन का आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश के चेतावनी और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे द्वारा आदेश जारी करते हुए जनपद में कल दिनांक 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया गया है

एक से बारहवीं तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनवाड़ी केंद्र पूर्णतः बंद रहेंगे

यह भी पढ़ें 👉  1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मौसम विभाग ने कल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad