नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। विगत दिनों नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बैजनाथ थाना क्षेत्र में गत दिनों एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। नाबालिग जब सीएचसी बैजनाथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आई थी, तब दुष्कर्म का पता चल पाया था। बैजनाथ पुलिस ने पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि जैसर गांव निवासी राजेंद्र रावत पुत्र गोविंद सिंह के विरुद्ध धारा 376 आइपीसी और पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीम में महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश बावड़ी, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिराड़ी, नरेंद्र राणा आदि शामिल थे।