माता मंगला और भोले जी महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा 11 करोड़ का चेक

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हंस फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया है। फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज ने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज ने सीएम धामी से भेंट की और आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को ₹11 करोड़ का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हंस फाउण्डेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad