अगले महीने प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने के आसार

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। हल्की बारिश से कहीं राहत है तो कहीं लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में अगले महीने के अंतिम पखवाड़े तक मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है।
  प्रदेश 12 जून के आसपास प्री मानसून दस्तक देगा और 22 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल मानसून सामान्य समय पर पहुंचने की उम्मीद है। प्री मानसून 31 मई तक केरल में प्रवेश कर लेगा। उत्तराखंड में इसके पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।
   उत्तराखंड के छह पहाड़ी जिलों में 22 और 23 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में दर्ज हुईं 13 शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी