20 हजार का ईनामी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट थाने की पुलिस ने 20,000 रूपये के ईनामी/वांछित को इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है।
थाना कपकोट में दिनांकः 28 जून 2022 को मु.अ.सं52/2022 धारा-323/427/504/506 भा.द.वि. बनाम अभियुक्त कैलाश सिंह निवासी-जारती, चौकी-रीमा, थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर उम्र-31 वर्ष पंजीकृत था। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार घर से फरार चल रहा था। जिला न्यायालय से अभियुक्त का एनबीडब्ल्यू प्राप्त कर सम्भावित स्थानों पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। अभियुक्त के लगातार फरार होने पर माननीय न्यायालय से प्राप्त 82/83 सी.आर.पीसी. की कार्यवाही अमल में लाकर आरोपी की चल सम्पत्ति को पुलिस ने कुर्क कर आरोपी पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया।प्रताप सिंह नगरकोटी ने विवेक चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम ने टैक्निकल टीम की लीड के आधार पर आरोपी को 31 दिसंबर 2022 को राजेन्द्र नगर, इन्दौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।