उत्तराखंड सदन दिल्ली पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को झेलना पड़ा विरोध, अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग (विडियो)

ख़बर शेयर करें -

बीते दिवस उत्तराखंड सदन दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के समक्ष उत्तराखंड सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ, उत्तराखंड से जुड़े तमाम संगठनों एवं उत्तराखंड से जुड़े लोगों द्वारा मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के समक्ष अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई।

इस बीच प्रदर्शनकारियों की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से तीखी बहस भी हुई। मामले को बढ़ता देख देर रात दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को चाणक्य पुरी थाने ले गई। प्रदर्शन करने वालों में दीपिका नयाल देऊपा, ईश्वर रावत,अजय नेगी, दीपक भाकुनी,दीपा चतुर्वेदी एवं अन्य कई लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad