डबल मर्डर से दहली बागेश्वर की गोमती घाटी, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ में डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई। दोहरा हत्याकांड बागेश्वर जिला दहल उठा। एक ही जगह कुछ फैसले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीते सोमवार की सुबह ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बच्चे का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार सुबह तक जारी रहा पोलिंग पार्टियों के लौटने का सिलसिला, स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में सील हुई ईवीएम

थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है।