मुख्यमंत्री ने किया 13 परियोजनाओं का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 13 विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि. एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लि. द्वारा पूर्ण की गई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड गंगा एवं यमुना का उद्गम स्थल है। उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। राज्य के राजस्व स्रोतों में ऊर्जा का स्रोत महत्वपूर्ण है। राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो, इसके लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। ऊर्जा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से काम करने होंगे। कहा कि विद्युत की रोस्टिंग कम से कम किये जाने के प्रयास किये जाएं। जो रोस्टिंग की जा रही है, उसका समय निर्धारित हो। उन्होंने अधिकारियों को विद्युत मीटरों, बिजली के बिलों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।