सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल, सीएम ने घटना पर जताया दुख

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस, प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना अनुसार रविवार को अपराह्न को अपराह्न में जिले के अमोड़ी खटोली मार्ग में वाहन दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई , तथा 2 व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस व राजस्व की टीम (तहसीलदार चंपावत ज्योति धपवाल) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा एम्बुलेंस मौके को रवाना हुई। टीम द्वारा घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया जहॉं उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त की है 

ADVERTISEMENTS Ad