अर्टिगा कार से 582 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -
  • एसओजी टीम ने खाईबगड़ पुल तिराहे के पास चेकिंग के दौरान कपकोट निवासी अभियुक्त को दबोचा
  • पहाड़ से चरस एकत्र कर हल्द्वानी में महंगे दामों में बेचने की थी योजना, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बागेश्वर। जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी (SOG) की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अर्टिगा कार में 582 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार (02 अक्टूबर) को एसओजी टीम खाईबगड़ पुल तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार (संख्या UK11 TA 2964) को रोककर तलाशी ली गई, तो कार सवार व्यक्ति के कब्जे से 582 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.162 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी ने कपकोट में दबोचा

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त की पहचान 32 वर्षीय कविन्द्र सिंह दानू पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम किलपारा (थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर) के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकारा कि वह अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों से चरस एकत्र कर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  3.6 तीव्रता से कांपी धरती, पांच किमी गहराई पर रहा केंद्र

मामले में थाना कपकोट में अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा (FIR No. 67/2026) पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad