सैम मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। सैम मंदिर नदीगांव में दो अखंड रामचरित मानस पाठ संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया।
अखंड रामायण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सैम मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामायण में कंचन मटियानी और उनकी धर्मपत्नी रेखा मटियानी यजमान रहे। पंडित शेखर चंद्र पांडेय ने पूजा संपन्न कराई और रामायण पाठ का संचालन किया। रविवार को पाठ संपन्न होने के बाद हवन-यज्ञ के साथ परायण किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के जगदीश रावल, आनंद बल्लभ जोशी, गोविंद मटियानी, उमेश पांडेय, जोगा कांडपाल, पूरन राना, विनोद बोरा समेत वार्ड के तमाम पुरुष और महिला श्रद्धालु मौजूद रहे

मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
रामायण पाठ संपन्न होने के बाद ग्रामीणों ने मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया। शेर सिंह मटियानी को अध्यक्ष और कंचन मटियानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रोहित पंत उपाध्यक्ष, योगेश राना सचिव और चंदन परिहार सह सचिव चुने गए।