ब्रेकिंग : थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों के ​​खिलाफ कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद एसपी चंद्र शेखर आर घोड़के  ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, कपकोट थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 39/25 (धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े आरोपी 17 सितंबर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की इस चूक को संज्ञान में लेते हुए एसपी बागेश्वर ने थानाध्यक्ष कपकोट उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई

इसके साथ ही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम लोहनी, महेश डंगवाल, अशोक कुमार और आरक्षी कांस्टेबल नवीन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धनुषपुल के पास चेकिंग में दबोचा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद

पूरा मामला अब सीओ अजय लाल साह साह  को सौंपा गया है, जो इस मामले की विभागीय जांच करेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad