तुर्की में आये भूकंप के बाद से लापता उत्तराखंड के विजय की मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

तुर्की में आए सदी कें सबसे अधिक भीषण भूकंप में कोटद्वार निवासी एक युवक की भी इसकी चपेट में आने सें मौत हो गई है।तुर्की कें एक होटल में ठहरे कोटद्वार के युवक विजय कुमार गौड़ का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। भारतीय दूतावास की ओर से युवक की फोटो भेजने के बाद उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से विजय के शव को कोटद्वार लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।36 वर्षीय विजय कुमार गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था और कम्पनी कें काम सें ही 22 जनवरी कों तुर्की गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे
Ad