बम-बम भोले के जयकारे के साथ हरिद्वार चली कांवड़ यात्रा

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। कपकोट से कांवड़ यात्रा हरिद्वार को रवाना हो गई है। कांवड़ यात्रियों ने नगर के ‌विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना यात्रा की सफलता के लिए देवताओं का आशीर्वाद लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ‌बंसती देव और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने यात्रियों को रवाना किया।
 कांवड़ यात्री ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‌थिरकते हुए कपकोट के काशिल देव, मां भगवती मंदिर और शिवालय गए। भराड़ी के मां बाराही मंदिर में भी दर्शन किए। नपं अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि कांवड़ यात्री सरयू नदी का पावन जल भी अपने साथ ले गए हैं। इस जल से हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से लाए जल से शिवालय में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। यात्रा का खर्चा जनसहयोग से उठाया जा रहा है।