भाजपा समान नागरिक संहिता की बात कर रही, जबकि कांग्रेस शरिया कानून लागू करने की: धामी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने भाजपा के दस साल में हुए कार्यों का बखान किया तो कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किया।

  शनिवार को सीएम धामी हेलीकॉप्टर से मेलाडुंगरी पहुंचे। वहां से गरुड बाजार होते हुए रामलीला मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  देश आज सबसे मजबूत हाथों में है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृव में हमें विश्व शक्ति के रूप में आज जाना जा रहा है। भाजपा ने गरीबों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लगातार काम किया है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, हर घर हर जल योजना समेत कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों का लगातार उत्थान हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को हटाने के साथ ही तीन तलाक कानून हटाने का काम किया है। आज भारत की सेना दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी समर्थन देकर फिर से पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल जलाने वालों के खिलाफ होगी विधिक कार्रवाई, डीएम ने दिए संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश


सीएम धामी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया। कहा कि भाजपा समान नागरिक संहिता की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस शरिया कानून लागू करने की बात करती है। सीएम ने प्रदेश में हो रहे कार्यों पर बात करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड का इतिहास बदलने का काम यहां की जनता ने किया है।  उत्तराखंड में यूसीसी और नकल विरोधी कानून लाया गया। 100 से अधिक नकल माफिया जेल के अंदर है। लैंड जेहाद को खत्म करने का काम किया है। दंगा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।बागेश्वर में भी लगातार विकास की रफ्तार बढ़ रही है। जिले का समुचित विकास हो रहा है।