युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पहुंचे बागेश्वर, कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकालकर किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत अपने दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे। रावत के बागेश्वर आने पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस से भाजपा जिला कार्यालय तक बाईक रैली निकाली ‌। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का विशाल फूलमाला से स्वागत किया

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शशांक रावत ने अपने पिता बची सिंह रावत के लोकसभा चुनाव 2024 का किस्सा कार्यकर्ताओं से साझा किया। उन्होंनें कहा कि बची सिंह रावत को सांसद बनाने में बागेश्वर का योगदान है वे उसे कभी नहीं भूल सकते।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में दर्ज हुईं 13 शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी

इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित पूरन राठौर को भी सम्मानित किया। लोकगायक पूरन राठौर ने गीत गाकर प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभावी नीति बनाकर कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में विशेष ध्यान दे सेतु आयोग: सीएम

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भव्य स्वागत कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल और उनकी टीम की सराहना की। जिलाध्यक्ष भाजयुमो ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।