सरयू पुल पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वाला शनि गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर उत्पाद मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में बार-बार सरयू पुल पर चढ़कर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में भी बाधा उत्पन्न कर रहा था।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) बागेश्वर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक व्यक्ति नशे में धुत होकर शासकीय कार्यों में व्यवधान पैदा कर रहा है और अधिकारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है। इसके साथ ही वह सरयू नदी के पुल पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर देता था, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  खीरगंगा में बहे राजेंद्र राम का 4 दिन बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार को फिर से इस तरह के हुड़दंग की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने और नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी अशोभनीय और अव्यवस्थित हरकतें जारी रखीं। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पोक्सो एक्ट के तहत कपकोट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनू आर्या उर्फ सन्नी, पुत्र प्रकाश आर्या (निवासी- घटबगड़ वार्ड, कोतवाली बागेश्वर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सोनू आर्या के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने सख्त लहजे में कहा है कि सार्वजनिक संपत्तियों और स्थलों पर नशा करके हुड़दंग करने वाले और शासकीय कार्यों में अड़ंगा डालने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad