ब्रेकिंग: बागेश्वर में पांच सितंबर को होगा उपचुनाव, देश की अन्य छह अन्य विधानसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर समेत देश के छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए पांच सितंबर को उपचुनाव होंगे। अन्य प्रदेशों में झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश में उप चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
उप चुनाव वाली झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी, त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक, पश्चिम बंगाल की धुपगुरी सीट बिष्णु पांडे, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की धानपुर विधानसभा सीट प्रतिमा भैमिक और उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली थी।

उप चुनाव का कार्यक्रम

10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन, 21 अगस्त को नाम वापसी, 5 सितंबर को होगी वोटिंग, 8 सितंबर को रिजल्ट होगा जारी किया जाएगा।